देहरादून
राज्य गठन के पच्चीस वर्ष पूरे होने पर रजतोत्स्व की तैयारी को लेकर शासन, प्रशासन, अपनी तैयारियों में जुटा है। राज्य गठन के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। वही सांस्कृतिक एवं लोक कला साहित्य की उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री मधु भट्ट ने कहा कि प्रदेश को देवभूमि भी कहा जाता है जिसके चलते रजत जयंती को हर्षोल्लास से मनाने के लिए लोक कला व सांस्कृतिक विभाग द्वारा एक नवंबर से नौ नवम्बर तक हिमालयी राज्यों के सांस्कृतिक समागमों के तहत विभिन्न कार्यक्रम किये जाएंगे। उन्होने बताया की प्रदेश का लोकपर्व इगास भी एक नवंबर को मनाया जाना है जिसके चलते सभी विधायक सांसद गांव गांव जाकर इस पर्व को मनायेंगे, साथ ही मुख्यमंत्री आवास पर भी इगास के पर्व को रजत जयंती के साथ मनाया जायेगा।