उत्तराखंड के चमोली जिले में सांय 06:47 पर भूकंप का झटका, भूकंप का केंद्र चमोली था।

चमोली

 

उत्तराखंड के चमोली जिले में सांय 06:47 पर भूकंप का झटका, भूकंप का केंद्र चमोली था

अभी अभी भारतीय समय अनुसार सायं 18:47:18 बजे चमोली, उत्तराखण्ड क्षेत्र में भूकंप दर्ज किया गया।

भूकंप का आकलन राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) द्वारा किया गया है।

प्रारम्भिक रिपोर्ट के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई है।

यह भूकंप धरातल से लगभग 5 किलोमीटर की कम गहराई पर स्थित था, जिसके कारण स्थानीय क्षेत्र में हल्के झटके महसूस किए गए।

समय: 18:47:18 IST

अक्षांश: 30.50 N

देशांतर: 79.34 E

गहराई: 5 किमी

केंद्र: चमोली, उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि आम जनता से अनुरोध है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी सूचनाओं का पालन करें।

वर्तमान में किसी प्रकार की क्षति की सूचना प्राप्त नहीं हुई है, स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।