देहरादून
उत्तराखंड भाजपा संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के परीक्षा निरस्तीकरण निर्णय को युवाओं के हित में करार दिया है भाजपा संगठन का मानना है की पुष्कर सिंह धामी हमेशा युवाओं की भविष्य के लिए चिंतित रहते हैं यह निर्णय भी इस सोच और संकल्प की एक बानगी है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के इतिहास में अब तक के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने अपने कार्यकाल में सर्वाधिक सरकारी नौकरियां उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं को दी है कांग्रेस शासन काल में सरकारी नौकरियों को बेचा जाता था नकल माफिया और दलाल सरकारी नौकरियों का सौदा करते थे जिसको समाप्त करने का काम मुख्यमंत्री धामी ने नकल विरोधी कानून लाकर किया आज पारदर्शिता के साथ 25000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां भाजपा सरकार ने दी है लिहजा मुख्यमंत्री का यह निर्णय स्वागत योग्य है ।