देहरादून
मानसून सीजन में प्रदेश ने भीषण आपदा को झेला है. जिसमें कई लोग लापता हुए तो कई लोग अकाल मौत का शिकार हुए है. ऐसे में अब राज्य सरकार ने केंद्र को पत्र लिखकर आपदा में लापता हुए लगभग 67 लोगो के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की है. प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन का कहना है कि नियमानुसार किसी व्यक्ति के लापता होने के सात साल बाद उन्हें मृत घोषित किया जाता था. लेकिन प्रदेश में आई भीषण आपदा को देखते हुए हमने केंद्र सरकार से राहत की मांग करते हुए मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की अनुमति मांगी है.