देहरादून में भारतीय जनता पार्टी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।

देहरादून

 

देहरादून में भारतीय जनता पार्टी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि महर्षि वाल्मीकि उन महान ऋषियों में से एक हैं, जिन्होंने मानव जीवन के कर्तव्यों और आदर्शों को ‘रामायण’ के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सभी जिला केंद्रों पर भी इस पर्व को भव्य रूप से मनाने का आह्वान किया है। भट्ट ने कहा कि हर कार्यकर्ता को भगवान श्रीराम के पदचिन्हों पर चलते हुए वाल्मीकि जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह जयंती केवल एक उत्सव नहीं बल्कि समाज में समरसता, दया और प्रेरणा का प्रतीक बननी चाहिए।