देहरादून में भारतीय युवा कांग्रेस ने उत्तराखंड में सदस्यता और चुनाव अभियान का शुभारंभ किया।

देहरादून

 

देहरादून में भारतीय युवा कांग्रेस ने उत्तराखंड में सदस्यता और चुनाव अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, एआईसीसी सचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी सुश्री सुरभि द्विवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर और निर्वाचन आयुक्त दीपक चौधरी मौजूद रहे। करन माहरा ने कहा कि यह अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती देने का कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि 24 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और 9 नवंबर से सदस्यता अभियान चलेगा। दिसंबर अंत या जनवरी तक नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी। करन माहरा ने कहा कि राहुल गांधी ने राजनीति में सामान्य वर्ग के युवाओं को आगे लाने के उद्देश्य से इस प्रक्रिया की शुरुआत की थी, जो किसी अन्य दल में नहीं है। उन्होंने कहा कि इस पारदर्शी व्यवस्था से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने दो बार युवा कांग्रेस अध्यक्ष रहे सुमित्तर भुल्लर की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने में अहम योगदान दिया है।