देहरादून
राजधानी देहरादून के ट्रांस्पोर्ट नगर क्षेत्र में आज नगर निगम और एमडीडीए की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही की है। टीम ने क्षेत्र में अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनायी गयी दर्जनों दुकानों को ध्वस्त किया। इस कार्यवाही से अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई।बता दे कि ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाई गयी दुकानों की लगातार शिकायत आ रही थी जिससे इस क्षेत्र में जाम की स्तिथि भी बन रही थी। इसी के मद्देनजर एमडीडीए ने नगर निगम को इस बावत अवगत कराया जिसपर नगर आयुक्त ने अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए। जिसके बाद आज ये कार्यवाही की गई।