ABVP की प्रचंड जीत: युवाओं ने सरकार के कामकाज पर लगाई मुहर

देहरादून। उत्तराखंड के छात्रसंघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल कर सरकार के प्रति युवाओं का भरोसा मजबूत कर दिया है। प्रदेश के 100 से अधिक महाविद्यालयों में हुए चुनावों में ABVP ने भारी बहुमत से बाज़ी मारी और लगभग सभी सीटों पर भगवा लहराया।

 

विपक्ष और संगठनों की ओर से बार-बार यह सवाल उठाया जाता रहा कि UKSSSC पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते युवा सरकार से नाराज़ हैं। लेकिन चुनावी नतीजों ने यह धारणा पूरी तरह बदल दी है। नतीजों से साफ है कि युवाओं का रुझान अब भी सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीतियों के पक्ष में है।

 

विश्लेषकों का मानना है कि ABVP की यह ऐतिहासिक जीत केवल संगठनात्मक मजबूती का नतीजा नहीं, बल्कि युवाओं के भरोसे की जीत है। सीएम धामी के नेतृत्व में सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने, नकल पर सख्ती और तकनीकी निगरानी जैसे ठोस कदम उठाए हैं। इन फैसलों ने युवाओं के बीच विश्वास बहाल किया है।

 

युवाओं, खासकर GenZ, ने इस चुनाव में यह संदेश दिया कि वे विपक्ष के आरोपों से ज्यादा सरकार की नीयत और कामकाज को महत्व देते हैं।