इस वर्ष मानसून के कारण प्रदेश ने आपदा जैसी कई कठिनाईया झेली है जिसके चलते जनजीवन को काफी क्षति हुई है।

देहरादून

 

 

इस वर्ष मानसून के कारण प्रदेश ने आपदा जैसी कई कठिनाईया झेली है जिसके चलते जनजीवन को काफी क्षति हुई है, वही प्रदेश के लोग मानसून के खत्म होने का इंतज़ार भी कर रहे थें। आपको बता दे की प्रदेश से आज मानसून ने विदाई ले ली है, मौसम निदेशक सी एस तोमर ने यह भी बताया की पिछले साल की तुलना में इस साल करीब 20 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है और मई के महीने से लेकर अब तक बारिश का सिलसिला देखने को मिला है। उन्होंने बताया बागेश्वर और चमोली में सबसे अधिक बारिश इस वर्ष देखने को मिली है वही दूसरे क्रम में देहरादून में भी इस वर्ष बारिश अधिक रही है, वही पौड़ी जिले में न्यूनतम बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिनों से बारिश रुकी है और आज फिलहाल मानसून की इस साल की विदाई हो गई है।