केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को जीएसटी की दरों को लेकर बड़ा एलान किया।

*देहरादून*

 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को जीएसटी की दरों को लेकर बड़ा एलान किया। जिसके चलते अब जीएसटी में सिर्फ तीन स्लैब ही रखे गए है। आपको बता दें कि जहां 12 फीसदी और 28 फीसदी वाले कर ढांचों को खत्म किया गया है, वहीं 5 और 18 फीसदी के पिछले स्लैब्स को बरकरार रखा गया है। इसके अलावा 40 फीसदी का एक नया टैक्स ढांचा भी बनाया गया है। वही इसपर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि प्रधानमंत्री जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं और 15 अगस्त के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लाल किले से यह घोषणा की थी कि दीपावली से पहले देश की जनता को जीएसटी में संशोधन कर बड़ा उपहार दिया जाएगा। जिसके चलते अब 175 से अधिक उत्पादों को टैक्स से फ्री कर दिया है जिससे अब किसानों और मध्यम वर्ग को काफी लाभ मिलेगा।