भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड अध्यक्ष पद पर महेंद्र भट्ट का पुनः अध्यक्ष बनना तय

महेंद्र भट्ट ही बीजेपी के फिर अगले अध्यक्ष, एक ही नामांकन, चुने जाएंगे निर्विरोध

 

देहरादून⇓‍

उत्तराखंड भाजपा कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी संगठन चुनाव प्रक्रिया में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित तमाम सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री व मंत्री विधायक मौजूद रहे इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष के साथ नामांकन में हिस्सा लिया ,

, और अभी तक मात्र एक ही नामांकन दाखिल हुआ है हालांकि प्रक्रिया के तहत प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा अभी होनी बाकी है लेकिन मुख्यमंत्री और तमाम सांसद विधायकों का समर्थन वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष के साथ होना यह तय कर देता है कि सभी की सहमति वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष को लेकर है और उनका एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है