तीन घंटे के कठिन रेस्क्यू के बाद दुर्घटना में घायल को सुरक्षित निकाला बाहर, एक युबक लापता

लोहाघाट – साल के पहले ही दिन लोहाघाट में बड़ी वाहन दुर्घटना हो गई..आपको बता दे टनकपुर से लोहाघाट की ओर सीमेंट लेकर आ रहा कैंटर UK O4CC7477 अक्कल धारे के पास अनियंत्रित होकर लोहावती नदी में जा गिरा..वही दुर्घटना बुधवार रात 9:30 की है दुर्घटना में वाहन चालक सहित एक अन्य युवक कैंटर में बुरी तरह फस गए..दुर्घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी,सीओ बंदना बर्मा,एस.एस.एच.ओ लोहाघाट अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस,फायर व एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची है..

वहीँ टीम के द्वारा कैंटर में बुरी तरह फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया सीमित संसाधनों के बीच रेस्क्यू टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटना में घायल रायनगर चौड़ी निवासी सोनू राय (20) पुत्र भैरव दत्त राय को सुरक्षित बाहर निकाला सूचना पर सी.एम.ओ चंपावत देवेश चौहान के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची..

वहीँ सी.एम.ओ चौहान ने बताया घायल की स्थिति ठीक है जिसे 108 में ही प्राथमिक उपचार देकर चंपावत जिला चिकित्सालय भेज दिया गया..वही तहसीलदार जगदीश नेगी व सी.ओ जी बी जोशी ने बताया दुर्घटना में गंभीर घायल को चंपावत भेज दिया गया है दूसरा वाहन चालक लीलाधर निवासी स्वाला लापता चल रहा है जिसकी तलाश जारी है वही दुर्घटना की सूचना मिलते ही भैरव दत्त राय के नेतृत्व में राय नगर चौड़ी के ग्रामीण तथा स्थानीय युवा भी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे तथा रेस्क्यू अभियान में हाथ बटाया रेस्क्यू अभियान में एस.एच.ओ अशोक कुमार,एसएसआई चेतन रावत, के साथ-साथ फायर, पुलिस, एसडीआरएफ कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही टीम के द्वारा कटर की मदद से कैंटर की बॉडी को काटकर किसी तरह घायल सोनू को सुरक्षित बाहर निकाला वही सोनू के सुरक्षित बाहर निकलने पर सोनू के परिजनों , ग्रामीणों व रेस्क्यू टीम ने राहत की सांस ली ग्रामीणों के द्वारा सराहनीय कार्य के लिए रेस्क्यू टीम व प्रशासन को धन्यवाद दिया गया चालक की कैंटर के भीतर फंसे होने की संभावना व्यक्त की जा रही है..

वहीं दुर्घटना के बाद रेस्क्यू अभियान में क्रेन की कमी काफी खली लोगों ने कहा इतने बड़े क्षेत्र में एक क्रेन तक उपलब्ध नहीं है अगर क्रेन उपलब्ध रहती तो घायल को जल्द बाहर निकाला जा सकता था लोगों ने दुर्घटना में घायल सोनू की हिम्मत की भी दाद दी जो तीन घंटे तक ठंडे पानी के बीच कैंटर के भीतर फसा रहा पर हिम्मत नहीं हारी वहीं प्रशासन की टीम आज सुबह वापस घटना स्थल पर पहुंची तथा लापता चालक की तलाश जारी हैं ..