रामनगर – उत्तराखंड में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी अब तेजी के साथ शुरू हो गई है तो वहीँ चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों ने भी अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है जिसके चलते बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ.संबित पात्रा रामनगर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के पार्टी के प्रत्याशी मदन जोशी के समर्थन में पार्टी के चुनावी कार्यालय में पहुंचे..जहां पार्टी प्रत्याशी मदन जोशी के साथ ही रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया..
वहीँ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.संबित पात्रा ने कहा कि आज वक्त आ गया है यह मौका ऐसा है कि यदि इस बार हम चूक गए तो भविष्य में फिर यह मौका हाथ नहीं आएगा..उन्होंने कहा कि आज कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में आपसी मनमुटाव बुलाकर प्रत्याशी को जिताने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं उन्होंने कहा कि यदि रामनगर में नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा की जीत होगी तो रामनगर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी और केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ भी मिलेगा जिससे रामनगर शहर का चहुमुखी विकास होगा वहीं प्रत्याशी मदन जोशी ने कहा कि कांग्रेस में आपसी गुटबाजी के बाद इस चुनाव में भाजपा की राह आसान हो गई है लेकिन कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इस बार कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से नगर पालिका में कमल खिलेगा और चुनाव जीतने के बाद नगर पालिका को भ्रष्टाचार मुक्त करने के साथ ही रामनगर की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया जाएगा..