केदारनाथ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहुचेंगे

केदारनाथ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट केदारनाथ विधानसभा सीट पर अनुसूचित जाति के मोर्चे के सम्मेलन में शामिल होंगे..सम्मेलन में बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति के लोग शामिल होंगे..मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव को देखते हुए सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे, केदारनाथ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को देखते हुए यह सम्मेलन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है..

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि अनुसूचित जाति के सम्मेलन के साथ ही सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी पूर्व सैनिकों के सम्मेलन के लिए भी तैयारी कर रहे हैं..महेंद्र भट्ट का कहना है कि केदारनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी..