आमजन की सतर्कता आई काम, दो शातिर चोर दबोचे एटीएम मशीन पर लोहे की पट्टी लगाकर ग्राहकों के रुपयों पर करते थे हाथ साफ

रुड़की:

रुड़की कोतवाली गंगनहर गौशाला तिराहे के पास ए0टी0एम0 में चोरी करते हुए 02 व्यक्तियों को पकड़ने की पुलिस को सूचना मिलने
पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की तो एक व्यक्ति ने अपना नाम अफरोज आलम पुत्र नौशाद आलम निवासी ग्राम काजीइण्डा पोस्ट व थाना पातीपुर जिला मुजफ्फरनगर बिहार हाल निवासी ग्राम खुशाल पार्क लोनी थाना टोनीका सिटी जिला गाजियाबाद उ0प्र0 उम्र 35 वर्ष बताया, जिसके पास से लोहे की अलग-अलग रंगो की कुल 07 पट्टियां जिन पर डबल साइड टेप लगा व 2000 नगदी बरामद हुई व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम आरिफ पुत्र ताहिर निवासी ग्राम खुशाल पार्क लोनी थाना टोनीका सिटी जिला गाजियाबाद उ0प्र0 उम्र 35 वर्ष बताया जिससे 01 डबल साइड टेप का रोल व ₹1000 नगदी बरामद हुई।