देहरादून: केंद्रीय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सभी राज्यों की वर्चुअल बैठक करी… वहीं इस वर्चुअल बैठक में उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या शामिल हुईं..रेखा आर्या ने उत्तराखंड में महिला एवं बाल विकास की ओर से संचालित किए जा रहे कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तार से चर्चा की.. इसी क्रम में उन्होंने कई समस्याओं से भी केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया..
वहीं मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नए आंगनबाड़ी भवन बनाने के लिए 12 लाख रुपए की स्वीकृति दी जाती है..लेकिन पहाड़ी राज्य होने की वजह से यहां पर कई तरह की दिक्कत सामने आती है..उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इसके लिए मानकों में शिथिलता बरतने की अपील की है..उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त करने और बच्चो को कुपोषण से मुक्त करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है..राज्य सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए है प्रयासरत है..
इसी क्रम में रेखा आर्या ने कहा कि राज्य की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सशक्त करना और नौनिहालों को कुपोषण मुक्त करना है हमारी जिम्मेदारी है..