मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जलागम विभाग के साथ की समीक्षा बैठक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

देहरादून:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, जलागम विभाग की समीक्षा जलागम निदेशालय, इंदिरा नगर में किया। इस समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी सहित सरकार के कई आला अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस समीक्षा बैठक में लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए, महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ जो नल और नदियां सूख गए हैं उनको फिर से जीवित करने के लिए बैठक निर्णय लिया गया ।इसके साथ मुख्यमंत्री ने जलागम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांव को जलागम विभाग अपने योजना में लेकर उनका विकास करें । साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की दो नदियां सूख गई है उनको भी पुनर्जीवित करने के लिए निर्देश दिया गया है साथ ही सरकार की जो योजनाएं चल रही है उनको प्रभावी ढंग से धरातल पर उतरने के निर्देश दिए गए हैं। वही कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इस समीक्षा बैठक को लेकर के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद दिया साथ ही कहा कि इस बैठक में ग्रीन हाउस गैस को कम करने और लोगों के रोजगार बढ़ाने के लिए चर्चा की गई।