अब तक 9 लाख से अधिक तीर्थ यात्री कर चुके है बद्रीनाथ धाम के दर्शन

बद्रीनाथ:

आजकल पहाड़ों में मानसून की बरसात ने काफी  कहर ढाया हुआ है जिस कारण पहाड़ो का जनजीवन  अस्त व्यस्त हो गया है।  बरसात के चलते बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कई बार पूरी तरह से बाधित हो जा रहा है लेकिन इसके बावजूद भी चार धाम पर निकले हुए तीर्थ यात्रियों की आस्था में कोई कमी नजर नहीं आ रही है,  तीर्थ यात्री जैसे तैसे करके चार धाम की यात्रा को पूरी कर रहे हैं। तो वही बात करें भू बैकुंठ नगरी बद्रीनाथ धाम की तो यहां भी आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है यहां तीर्थ यात्री बरसात और बाधित हुए बद्रीनाथ नेशनल हाईवे की परवाह न करते हुए बद्रीनाथ धाम में पहुंच रहे हैं और नारायण हरि के दर्शन प्राप्त कर रहे हैं। हालांकि अब पहाड़ों में थोड़ा  मौसम साफ हो चला है लेकिन इसके बावजूद भी बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग, तीर्थ यात्रियों से लेकर के स्थानीय लोगों के लिए काफी मुसीबत बना हुआ है। यहां  बिन बरसात के ही  राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगह पर पूरी तरह से बाधित हो गया है वही बद्रीनाथ धाम में 9 लाख से अधिक तीर्थ यात्री अब तक भगवान बद्री विशाल जी के धाम के दर्शन प्राप्त कर चुके हैं। और अभी भी भगवान बद्री विशाल जी के धाम में भारी संख्या में तीर्थ यात्री मौजूद है।