देहरादून:
राज्य की भाजपा सरकार पर गवर्नेंस में असफल रहने का आरोप लगाते हुए , सीबीआई द्वारा चर्चित उद्यान घोटाले में अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून ने राज्य सरकार का पुतला दहन करते हुए उद्यानमंत्री गणेश जोशी से इस्तीफे की मांग की ,
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में एश्ले हॉल चौक पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। और विभागीय मंत्री गणेश जोशी का इस्तीफ़ा माँगा
महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि भाजपा सरकार में विभाग, मंत्रालय भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त हैं और राज्य सरकार घोटाले बाजों को लगातार संरक्षण देने का काम कर रही है।