खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कैम्प कार्यालय लोहिया हेड, खटीमा में आम जनता से संवाद कर जन समस्याए सुनी मुख्यमंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान अधिकारियों का नैतिक दायित्व है। जनसमस्याओं का स्थानीय स्थर पर समाधान हो इस पर अधिकारियों को विशेष ध्यान देना होगा।