देहरादून
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश की जनता को ₹500 में रसोई गैस का सिलेंडर देने जा रही है लेकिन यह तभी संभव होगा जब राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी कांग्रेस ने आज राजधानी देहरादून में उत्तराखंड की जनता से वादा किया है कि सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट की बैठक में राज्य के लोगों को रसोई गैस सिलेंडर मात्र ₹500 में दिया जाएगा । अब यह कांग्रेस का भ्रम जाल है या वोट पाने की तरकीब इसका फैसला आपको खुद करना है। कांग्रेस शासित राज्यों में क्या वाकई में कांग्रेस ₹500 में गैस का सिलेंडर मुहैया करा पा रही है इसकी जानकारी आप स्वयं जुटा सकते हैं और उसके बाद कांग्रेस के इस वादे पर भरोसा कर सकते हैं। महाराष्ट्र पंजाब, छत्तीसगढ़ ,राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है क्या कांग्रेस की सरकार इन चारों राज्यों में ₹500 में गैस का सिलेंडर मुहैया करा पा रही है इस बात की जानकारी जुटाने के बाद आप कांग्रेस पर पूरा यकीन कर सकते हैं कि उत्तराखंड की जनता को भी ₹500 में गैस का सिलेंडर मिलेगा!