उत्तराखंड विधानसभा में पहली महिला अध्यक्ष बनी रितु भूषण खंडूरी…. उत्तराखंड की मातृशक्ति को किया समर्पित।

उत्तराखंड विधानसभा में पहली महिला अध्यक्ष बनी रितु भूषण खंडूरी उत्तराखंड की मातृशक्ति को किया समर्पित।
देहरादून

बीजेपी से कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आयी विधायक ऋतु खंडूड़ी को निर्विरोध उत्तराखंड विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया ऋतु खंडूड़ी राज्य की पांचवी विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। नामांकन प्रक्रिया में एकमात्र नामांकन आने के कारण  ऋतु खंडूड़ी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। विधानसभा परिसर के सभा मंडप में प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने ऋतु खंडूड़ी भूषण को सदन के अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचन की घोषणा की| इसके पश्चात नेता सदन, प्रोटेम स्पीकर एवं मंत्रीगणों सहित विपक्ष के सदस्यों ने नए विधानसभा अध्यक्ष को पीठ पर विराजमान किया| ऋतु खंडूडी उत्तराखंड के छठवें विधानसभा अध्यक्ष के पद पर पीठासीन हुई है|
गौरतलब है कि वर्ष 2000 से उत्तराखंड विधानसभा में स्व0 प्रकाश पंत, यशपाल आर्य, स्व0 हरबंस कपूर, गोविंद सिंह कुंजवाल और  प्रेमचंद अग्रवाल अध्यक्ष पद पर पीठासीन रहे हैं| वहीं स्वo काजी मोहिउद्दीन, स्व हरबंस कपूर,  मातवर सिंह कंडारी, डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल और  बंशीधर भगत प्रोटेम स्पीकर नियुक्त हुए हैं|
  विधानसभा की अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद ऋतु खंडूरी ने कहा की वह आश्वस्त करना चाहती हैं कि अपने संपूर्ण क्षमताओं से उच्च से उच्च संसदीय आदर्शों तथा परंपराओं का निर्वहन करने का प्रयास करेंगी| उन्होंने  सभी सदस्यों से सदन के संचालन में सहयोग करने की अपील की| उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही का सफल संचालन सभी सदस्यों के सहयोग पर निर्भर करता है| पंचम विधानसभा का निर्विरोध रूप में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने पर पक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों का आभार व्यक्त किया|