राजभवन में दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन, राज्यपाल और प्रदेश की प्रथम महिला ने किया कार्यक्रम में प्रतिभाग

देहरादून: राजभवन में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), प्रथम महिला गुरमीत कौर एवं अधिकारियों, कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने उपस्थित सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और सभी को उपहार भी दिए। राज्यपाल ने राजभवन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के परिजनों सहित दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने राजभवन के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के योगदान को सराहा।