राजभवन में प्रथम महिला गुरमीत कौर ने राजभवन परिवार की महिलाओं के साथ सामूहिक रूप से करवा चौथ का मनाया त्योहार।

देहरादून:

राजभवन में प्रथम महिला गुरमीत कौर ने राजभवन परिवार की महिलाओं के साथ सामूहिक रूप से करवा चौथ का त्योहार मनाया। इसमें अपर सचिव स्वाती एस भदौरिया, वित्त नियंत्रक तृप्ति श्रीवास्तव, सुरभी सिरोही सहित कई महिलाएं शामिल हुईं। इस अवसर पर कई कार्यक्रम हुए और महिलाओं ने उनमें बढ़-चढ़ कर भागीदारी की।

गुरमीत कौर ने कहा कि करवा चौथ भारतीय संस्कृति के प्राचीन त्योहारों में एक प्राचीन त्योहार है। सुहागिन महिलाएं यह निर्जला व्रत अपने पति की कुशलता और दीर्घायु के लिए रखती हैं। यह पर्व परिवार के रिश्तों को मजबूत बनाने वाला होता है, विशेष रूप से यह पति-पत्नी दोनों के लिए खास महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि यह परंपरा हमारी संस्कृति और परिवार की सुदृढ़ता का परिचायक है।