देहरादून:
उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष व विधायक स्वo विपिन चंद्र त्रिपाठी जी की 20 वीं पुण्यतिथि पर उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए याद किया। इस अवसर वक्ताओं नें कहा कि स्वo विपिन त्रिपाठी जी का सादगी जीवन, उच्च विचार, सांगठनिक सोच नें ही उनको शिल्पी का दर्जा दिया गया। राज्य आंदोलन के दौर में पुरे संगठन को एक सूत्र में रखकर आंदोलन को आगे सफल बनाने कि परख केवल विपिन दा ही करते रहे। सन 1992 को दल द्वारा 14 जनवरी उत्तरायणी बागेश्वर मेले में विपिन दा द्वारा तैयार ब्लू प्रिंट जारी किया, जिसमें राज्य की राजधानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी के नाम पर चंद्र नगर गैरसैण होगा, राज्य की चार कमीशनरी के साथ 108 विधानसभा तथा राज्य के 24 जिले होंगे जारी किया। राज्य की भूमि बचाने के लिए मजबूत भू कानून के साथ राज्य के चौमुखा विकास की अवधारणा के अनुरूप खाका बना था।