देहरादून:
पूरे देश के साथ ही देवभूमि उत्तराखंड में भी कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सभी मंदिरों में आकर्षक साज सज्जा की गई और साथ ही मंदिरों में रंग बिरंगी लाइटें लगाई गई हैं। राजधानी देहरादून में भी सभी मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर भक्त विधि-विधान से पूजा अर्चना कर रहे हैं। टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णानंद गिरी महाराज ने कहा कि विधि विधान के साथ सभी लोग पूजा अर्चना करें। रात 12:00 बजे भगवान कृष्ण का जन्म होगा और जिन लोगों ने व्रत रखा है वो उसके बाद ही अपना व्रत खोलें। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण को पंचामृत से स्नान कराकर विधि विधान के साथ उनका पूजन करना चाहिए।