उत्तराखंड राज्य में 14 फरवरी को मतदान होना है जिसके मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां दमखम से तैयारियों में जुटी हुई है। इसी क्रम में राजनीतिक पार्टियां उम्मीदवारों के नाम को भी फाइनल करने की कवायद में जुटी हुई है। चर्चाएं हैं कि आज या कल, प्रदेश की दोनों मुख्य पार्टियां भाजपा और कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के लिस्ट को जारी कर देगी। उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने से पहले ही भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। दरअसल, आज भाजपा मुख्यालय में यमुनोत्री विधानसभा सीट से आए तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिटिंग विधायक केदार रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं के मुताबिक उनका समर्पण पार्टी के प्रति हमेशा रहा है लेकिन अगर गलत चेहरे पर दांव लगाया जाएगा जिसका नुकसान भारतीय जनता पार्टी को 1 सीट के साथ हाथ धोना होगा लिहाजा वक्त रहते हुए अपने संगठन को आगाह करते हुए प्रदेश मुख्यालय में पहुंचे हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यमुनोत्री विधानसभा सीट में सिटिंग विधायक जब जनसंपर्क के लिए लोगों के घरों में जा रहे हैं तो लोगों का भारी विरोध उनको देखना पड़ रहा है जिस कारण से उन्होंने मांग की है कि पार्टी अपने मूल कार्यकर्ता को ही यमुनोत्री विधानसभा का प्रत्याशी घोषित करे ताकि यमुनोत्री विधानसभा की एक सीट जीतकर भारतीय जनता पार्टी की झोली में तमाम कार्यकर्ता डाल सकें।