ग्रामसभा गलजवाड़ी में 10 बीघा जमीन बनी जी का जंजाल …फर्जी कागजातों के दम पर कब्जा करने की हो रही है कोशिश… स्थानीय लोग उच्च स्तरीय जांच की कर रहे हैं मांग ।

ग्राम सभा गल्जवाड़ी में आए दिन जमीनों पर भू माफियाओं के कब्जे को लेकर लगातार प्रदर्शन हो रहा है जहां स्थानीय लोग जनप्रतिनिधि और स्थानीय प्रशासन पर जमीनों को खुर्द बुर्द करने का गंभीर आरोप लगा रहे हैं वही भू माफियाओं की ओर से सरकारी जमीन को खुर्दबुर्द करते हुए जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है इतना ही नहीं गलजवाड़ी के ग्राम प्रधान पर भी स्थानीय लोग जमीनों को खुर्द बुर्द कराने का गंभीर आरोप लगा रहे हैं वहीं जिला प्रशासन से इस पूरे प्रकरण में उच्च स्तरीय जांच की मांग भी स्थानीय लोगों के द्वारा की गई है।
गलजवाड़ी क्षेत्र की ग्राम प्रधान लीला शर्मा पर भी स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 2008 में जब प्रधान पद के लिए लीला शर्मा ने चुनाव लड़ा था उस दरमियान शपथ पत्र में अपने पास चल अचल संपत्ति को ना के बराबर दिखाया था लेकिन आज अचानक से करोड़ों की मालकिन ग्राम प्रधान बन चुकी है जिसकी भी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग स्थानीय लोगों ने की है ,मौजूदा विवादित मामला गल्जवाड़ी तोक ग्राम का है जहाँ की तकरीबन 10 बीघा जमीन खसरा नं 667,668 पर कब्जे को लेकर विवाद
बना हुआ है ग्रामीणों के भारी विरोध के बावजूद कुछ लोग फर्जी कागजातों के सहारे कब्जा करने का प्रयास कर रहे है!
गौरतलब है कि गल्जवाड़ी ग्राम सभा में अंगेलिया हाउसिंग सोसाइटी की जमीन थी जिस पर उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि इस जमीनी विवाद का कोई ठोस समाधान निकल सके। इस पूरे प्रकरण पर क्षेत्र की उपप्रधान राखी गुरंग और वार्ड प्रतिनिधि रेनू राणा ने जिला प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच की मांग भी की है।