संसद के विशेष सत्र में विपक्ष से सहयोग की उम्मीद, सीएम धामी ने साधा निशाना

 

संसद के विशेष सत्र को लेकर सियासत तेज हो गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशेष सत्र को महत्वपूर्ण बताते हुए विपक्ष से सकारात्मक सहयोग की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संसद के दोनों सदनों में महिलाओं से जुड़े मुद्दों समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होनी है। ऐसे में विपक्ष को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। वहीं, मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों संसद में विपक्ष के हंगामे और शोर-शराबे को लेकर भी निशाना साधा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने पिछले दिनों अपनी राजनीति चमकाने के लिए संसद में शोर-शराबा और अराजकता का माहौल बनाया, जिसे पूरे देश ने देखा है। उम्मीद है कि इस बार विपक्ष सकारात्मक रूप से सहयोग करेगा और संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में अपनी भूमिका निभाएगा।