अक्षत पंत के क्लास मॉनिटर बनने पर पंत परिवार में खुशी का माहौल

छोटे बेटे अक्षत पंत के क्लास मॉनिटर बनने पर पंत परिवार में खुशी का माहौल

देहरादून। देहरादून वर्ल्ड स्कूल, नथुवावाला में कक्षा चार (यमुना) में अध्ययनरत अक्षत पंत को क्लास मॉनिटर बनाए जाने पर पंत परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय की ओर से अक्षत को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने पर परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

मूल रूप से चमोली जनपद के ग्राम रिख्वाड़ी, विकासखंड पोखरी, तहसील जिलासू निवासी पंत परिवार वर्तमान में देहरादून के वार्ड नंबर 99, नकरौंदा गुल्लरघाटी में निवास कर रहा है। परिवार के दोनों बच्चे अलौकिक पंत और अक्षत पंत देहरादून वर्ल्ड स्कूल, नथुवावाला में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

परिवार के छोटे बेटे अक्षत पंत को कक्षा में क्लास मॉनिटर की जिम्मेदारी मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल है। परिजनों का कहना है कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालय में इस तरह की जिम्मेदारियां मिलना उनके आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

अक्षत की इस उपलब्धि पर परिवारजनों और परिचितों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने, शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल करने का आशीर्वाद दिया है।

अक्षत पंत की इस छोटी सी उपलब्धि ने परिवार की खुशियों को दोगुना कर दिया है। सभी की ओर से नन्हे अक्षत को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।