उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट के लिए बीजेपी प्रत्याशी दिनेश आर्य ने आज विधानसभा में अपना नामांकन किया दाखिल

उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट के लिए बीजेपी प्रत्याशी दिनेश आर्य ने आज विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल किया। 25 नवंबर को खाली हो रही इस सीट के लिए हुए नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत बीजेपी के कई सांसद, कैबिनेट मंत्री, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में दिनेश आर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।
दिनेश आर्य ने कहा कि बीजेपी ऐसी पार्टी है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता पर भी भरोसा जताकर उसे बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह नेतृत्व के आभारी हैं और पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।