फर्जी प्रमाणपत्र पर CSC सेंटरों में छापेमारी, देहरादून में 4 CSC सेंटर सील। 

 

 

देहरादून

 

 

देहरादून में फर्जी प्रमाणपत्र बनाए जाने की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर एसडीएम सदर के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने करीब 8 से 9 जन सेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दस्तावेजों, कंप्यूटर सिस्टम और अन्य रिकॉर्ड की जांच की गई।जांच में चार जन सेवा केंद्रों पर गंभीर अनियमितताएं मिलने के बाद उन्हें मौके पर ही सील कर दिया गया। वहीं कार्रवाई के दौरान 7 कंप्यूटर, लैपटॉप और सीपीयू सिस्टम भी जब्त किए गए हैं। प्रशासन अब जब्त किए गए उपकरणों और दस्तावेजों की जांच कर रहा है, ताकि फर्जी प्रमाणपत्र या सरकारी सेवाओं में किसी तरह की गड़बड़ी की पुष्टि हो सके।जिलाधिकारी ने कहा कि जन सेवा केंद्रों में किसी भी तरह का फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संदिग्ध केंद्रों की जांच आगे भी जारी रहेगी और अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।