उत्तराखंड में मानसून सत्र को लेकर सरकार की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि मानसून सत्र 26 अक्टूबर से पहले आयोजित किया जाना है। सत्र के आयोजन स्थल को लेकर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के मुताबिक, सभी पक्षों की सहमति के आधार पर सत्र का स्थान तय किया जाएगा। सरकार ने सत्र को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मानसून सत्र में अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। इसके अलावा सदन में अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होगी और जरूरी विधायी कार्यवाही पूरी की जाएगी। अब सत्र के स्थान और तारीख की औपचारिक घोषणा का इंतजार है।