उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में एक अहम प्रेस वार्ता की।

देहरादून

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में एक अहम प्रेस वार्ता की। इस दौरान सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर आगामी एक महीने तक राज्य में चलने वाले विशेष कार्यक्रमों की जानकारी दी।

सीएम धामी ने कहा कि आज की कैबिनेट बैठक पूरी तरह से ‘जेम पैक्ड’ यानी खचाखच भरी और बेहद सकारात्मक रही।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर अगले एक महीने तक राज्य में ‘सेवा संकल्प और नवाचार’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का खाका तैयार किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे इन कार्यक्रमों को उत्तराखंड में भी बहुत ही संरचित और प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारा जाएगा।

पीएम मोदी के उत्तराखंड से विशेष लगाव का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की जन्मभूमि गुजरात, कर्मभूमि काशी और मनभूमि-देवभूमि उत्तराखंड है। उनके 25 वर्षों के इस सेवा सफर ने देश और राज्य में कई बड़े बदलाव किए हैं।

सीएम धामी ने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को पूरा करने में देश के हर नागरिक को अपनी सहभागिता निभानी होगी। जब हर देशवासी का संकल्प जुड़ेगा, तभी हमारा देश और राज्य ‘विकसित भारत’ की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा।