UPCL की कमान संभालने के बाद ग्राउंड पर दिखने लगा काम

UPCL की कमान संभालने के बाद ग्राउंड पर दिखने लगा काम, एमडी पीसी ध्यानी विभाग को सही ट्रैक पर संचालित करने का कर रहे हैं काम ऊर्जा ऑफिसर सुपरवाइजर और स्टाफ एसोसिएशन ने प्रबंध निदेशक को बताया अपना दमदार कप्तान।

 

देहरादून से श्रीनिवास पंत की रिपोर्ट

 

देहरादून

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन में दिखने लगा काम। जर्जर लाइनों की दशा सुधारने, राजस्व वसूली में बढ़ोतरी, कर्मचारियों, अधिकारियों के बरसों से रुके हुए कार्य होने लगे पी.सी ध्यानी जैसे योग्य व मजबूत प्रबंध निदेशक का ही यह परिणाम है आशा है पिटकुल की तरह यूपीसीएल की दशा भी सुधर जाएगी, यह बात ऊर्जा ऑफिसर्स सुपरवाइजर्स और स्टाफ एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष डीसी गुरुरानी ने कही। डीसी गुरुरानी के मुताबिक यूपीसीएल में प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभालने के बाद पीसी ध्यानी ने जमीनी हकीकत से पूरे स्टाफ को रूबरू कराने का प्रयास किया और व्यावहारिक दिक्कतों को दूर करने के लिए हर संभव कार्य किया इसके बाद उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड अब धीरे-धीरे ट्रैक पर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है और कर्मचारियों को उम्मीद है कि उनके कप्तान पीसी ध्यानी की ओर से पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड में भी तेजी के साथ कार्य होने शुरू हो जाएंगे और वह दिन दूर नहीं होगा जब दोनों ही निगम शुद्ध प्रॉफिट कमा कर सरकार के हाथों को मजबूत करने का करेंगे काम।