रुद्रपुर में विवादित बयान देने वाले मौलाना मुफ्ती मुजीब की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं राष्ट्रद्रोह की धाराओं में मुकदमा दर्ज हो सकता है। उत्तराखंड सरकार ने इसको लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि जिस तरह से मुफ्ती मुजीब ने बयान दिया है सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार किया है और राष्ट्रद्रोह के धाराओं में मुकदमा दर्ज करने को लेकर भी अधिकारी विचार कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिस तरह से विवादित बयान दिया गया किसी बड़े दंगा करने की तरफ संकेत तो नहीं है सरकार का अभियान अवैध मदरसो के खिलाफ जारी रहेगा अगर कोई कानून को तोड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।