आगामी विधानसभा चुनावों का शोर, युवा-महिलाओं को अपनी ओर साधने पर जोर

 

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहेले सभी राजनीतिक दलों ने युवाओं और महिलाओं पर फोकस बढ़ा दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि पार्टी शुरू से ही महिलाओं और युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने की पक्षधर रही है। राहुल गांधी का भी फोकस इसी वर्ग पर है। गोदियाल ने कहा कि आगामी चुनाव में भी पार्टी उन सीटों पर महिलाओं और युवाओं को प्राथमिकता देगी, जहां जीत की संभावना सबसे ज्यादा होगी। वहीं भाजपा की माने तो सरकार ने युवाओं के विकास, रोजगार और समस्याओं के समाधान के लिए युवा आयोग के गठन की घोषणा की है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुँवर जपेंद्र सिंह ने कहा कि हालही में सरकार द्वारा घोषित हुआ युवा आयोग पूरे प्रदेश के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होने उम्मीद जताई है कि उत्तराखंड का युवा आयोग प्रधानमंत्री मोदी के 2046 के विकसित भारत के मिशन में युवाओं की भूमिका को नई दिशा देगा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को युवाओं और महिलाओं की याद चुनाव आने पर ही आती है।