चुनाव उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पार्टी हमेशा युवाओं और महिलाओं को आगे बढ़ाने के पक्ष में रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का भी लगातार फोकस महिलाओं और युवाओं को राजनीति में आगे लाने पर रहा है।गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए महिला आरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की थी। उन्होंने कहा कि जब महिला आरक्षण विधेयक आया, तब कांग्रेस ने उसका पूरा समर्थन किया।उन्होंने कहा कि युवाओं को लेकर भी कांग्रेस की यही सोच है और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में जहां जीत की संभावना होगी, वहां महिलाओं और युवाओं को मौका देने पर पार्टी विशेष ध्यान देगी।