विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने वार्ड नंबर 30, नंदपुर-मावाकोट के ग्राम कोटला में 800 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। सड़क चरणजीत के घर से डोबरियाल के घर तक बनाई जाएगी।
ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास और जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सड़क, पेयजल सहित जरूरी विकास कार्यों को प्राथमिकता से कराया जा रहा है।