नैनीताल जनपद के हल्द्वानी और चोरगलिया पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

नैनीताल जनपद के हल्द्वानी और चोरगलिया पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री यहां कुमाऊं मंडल के जिला और मंडल अध्यक्षों की एक बेहद महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में शामिल होने आए थे। इस दौरान सीएम धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखे राजनीतिक हमले किए। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण और जातिवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। नैनीताल जनपद के चोरगलिया और हल्द्वानी में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहुंचते ही सियासी हलचल तेज हो गई। भाजपा संगठन की इस महत्वपूर्ण बैठक में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी का स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भारी उत्साह के साथ जोरदार स्वागत किया।यह बैठक कुमाऊं मंडल के जिला अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की सांगठनिक मजबूती को लेकर बुलाई गई थी, जिसमें आगामी रणनीतियों पर चर्चा हुई।बैठक के इतर मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस पर समाज को बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने शुद्धिकरण मामले पर कहा कि कांग्रेस जाति का कार्ड खेलकर जनता को फिर से बांटने की कोशिश कर रही है, लेकिन जनता सब समझती है। यही नहीं, सीएम धामी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोलते हुए उन्हें असंस्कारी’ तक कह डाला राहुल गांधी अब पूरी तरह से असंस्कारी हो गए हैं। उनके चाटुकार भी उनको गलत राय देते हैं। राहुल गांधी कैसे मंच पर फूहड़ नाटक कर राष्ट्रीय अध्यक्षों का अपमान कर रहे हैं, यह पूरी दुनिया ने देखा है। इसका जवाब आने वाले समय में जनता अवश्य देगी।”। मुख्यमंत्री के इस कड़े रुख से साफ है कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड की सियासत में वार-पलटवार का दौर और तेज होने वाला है