स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास पर मौजूद अधिकारियों और कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री धामी ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया।