नेगी संस्कृति सम्मान समारोह

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिवस पर आयोजित ‘नरेंद्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान समारोह’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नेगी के गीतों के अंग्रेजी अनुवाद पर आधारित पुस्तक ‘Mountain Melodies of Narendra Singh Negi’ का विमोचन किया और अरुणाचल प्रदेश के प्रख्यात अभिनेता एवं रंगकर्मी ताई तुगुंग को ‘नरेंद्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान-2026’ से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र सिंह नेगी ने अपने गीतों के माध्यम से उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पहचान को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।