धर्मनगरी हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में पहुंचने वाले शिव भक्तों की संख्या 3 करोड़ के पार हो चुकी है।

 

 

धर्मनगरी हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में पहुंचने वाले शिव भक्तों की संख्या 3 करोड़ के पार हो चुकी है। इस समय कांवड़ मेला अपने अंतिम चरण में है, और डाक कांवड़ियों का रेला लगातार धर्म नगरी हरिद्वार का रुख कर रहा है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन के लिए भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखन बड़ी चुनौती बना हुआ है। पुलिस विभाग के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक शनिवार शाम तक 3 करोड़ 19 लाख से अधिक कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुंच चुके हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले दो दिनों में ये आंकड़ा 4 करोड़ पार कर जाएगा। व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन के अधिकारी मेला नियंत्रण भवन में बने कंट्रोल रूम से हर तरफ नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही अधिकारी ग्राउंड पर पहुंचकर भी व्यवस्थाओं का लगातार जायजा ले रहे है