उत्तराखंड सरकार की नई होम स्टे व्यवस्था को लेकर भाजपा ने इसे स्थानीय हितों को मजबूत करने वाला फैसला बताया है। पार्टी का कहना है कि नई व्यवस्था से राज्य के मूल निवासियों को प्राथमिकता मिलेगी, जबकि बाहरी लोगों के लिए स्पष्ट नियम तय किए गए हैं______भाजपा प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत उत्तराखंड के मूल निवासी 24 से 26 कमरों तक का होम स्टे संचालित कर सकेंगे। वहीं बाहरी लोगों को भू-कानून के प्रावधानों के तहत 250 वर्ग मीटर से अधिक भूमि पर होम स्टे विकसित करने की अनुमति नहीं होगी और उन्हें बेड एंड ब्रेकफास्ट मॉडल के तहत ही सुविधाएं देनी होंगी_______साथ ही उन्होंने कहा कि धामी सरकार का यह फैसला स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा और पलायन रोकने में भी मददगार साबित होगा।
बाइट: हनी पाठक, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा