उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुड़की में आयोजित युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में पहुँचे। मुख्यमंत्री ने युवाओं से सीधा संवाद कर उनके विचार,सुझाव और अपेक्षाओं को सुना। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को सरकार की विकास यात्रा से जोड़ना और उनके सुझावों को नीति निर्माण में शामिल करना है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पूरे परिसर में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, रुड़की के मेयर,भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं युवा मौजूद हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया। “भारत माता की जय” और “मुख्यमंत्री धामी जिंदाबाद” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी प्रदेश के युवाओं से सीधा संवाद किया। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप, कौशल विकास और प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा करी। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, रुड़की के मेयर सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
मुख्यमंत्री के संबोधन को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों से आए युवा कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।