भाजपा प्रकोष्ठों की बैठक में संगठन मजबूती और चुनावी तैयारियों पर जोर

देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के सभी प्रकोष्ठों की प्रदेश परिचयात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद Mahendra Bhatt ने कहा कि प्रकोष्ठ समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने बताया कि अक्टूबर तक प्रकोष्ठों के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही रुद्रपुर, काशीपुर और हरिद्वार समेत विभिन्न स्थानों पर क्षेत्रीय बैठकों का आयोजन कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी चुनावों और सामाजिक गतिविधियों के लिए पूरी तरह तैयार है।

बाइट – महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा।