भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में हुए 54 करोड़ रुपये के भूमि खरीद घोटाले में बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। वही सीएम धामी के इस एक्शन की प्रशंसा भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने की है साथ ही इसे धामी के सुशासन का मॉडल भी बताया । उन्होंने कहा अनेकों बार इस प्रकार की कारवाही मुख्यमंत्री कर चुके है व भविष्य में किसी प्रकार की इस प्रकार की भ्रष्टाचार से संबंधित घटना ना हो उसके लिए कठोरता से निर्देश भी दिए है । परिहार ने कहा की यदि निर्देश के बाद भी पालन नहीं किया जाता तो सख्त कार्यवाही करने के लिए धामी सरकार प्रतिबद्ध है ।
बाइट— कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री भाजपा ।