योग और आयुर्वेद पर सीएम धामी

एंकर-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले योग को लेकर उत्साह चरम पर है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की अमूल्य धरोहर योग आज विश्व कल्याण का माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और आह्वान से योग ने वैश्विक पहचान हासिल की है तथा आज दुनिया के कोने-कोने में लोग इसे अपने जीवन का हिस्सा बना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग और आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा के ऐसे आधार स्तंभ हैं, जो स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में योग से जुड़कर स्वस्थ भारत के संकल्प को मजबूत करने की अपील की। सुनिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह बयान।

बाइट : पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड