उत्तराखंड में बनेगी त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय की पीएमयू

उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहां त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय के सहयोग से प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट यानी पीएमयू स्थापित की जाएगी। इस संबंध में सहकारिता विभाग और विश्वविद्यालय के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

वीओ:
सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मौजूदगी में हुए इस समझौते के तहत प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र के नवाचार, अनुसंधान, प्रशिक्षण और संस्थागत विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। पीएमयू पैक्स, जिला सहकारी बैंकों और अन्य सहकारी संस्थाओं के लिए क्षमता विकास, प्रबंधन सुधार और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर कार्य करेगी।
डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता आंदोलन को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि यह पीएमयू सहकारी संस्थाओं को आधुनिक, प्रतिस्पर्धी और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

बाइट: डॉ. धन सिंह रावत, सहकारिता मंत्री

बाइट : शाश्वत विश्वास वाइस चांसलर त्रिभुवन सहकारी यूनिवर्सिटी गुजरात।