देहरादून
उत्तराखंड में तीन दिवसीय दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीति नवीन का जहाँ एक ओर भारी उत्साह के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कोर ग्रुप की बैठक ली जिसमे सभी से पूछा गया कि क्या क्या समस्याए है छेत्रो है जिनपर काम करना है । तो वहीं इस दौरे को लेकर भाजपा की महिला मोर्चा अध्यक्षा रुचि भट्ट का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से पार्टी को बहुत ही फायदा होगा क्योंकि इन बैठकों से हम लोगों को मालूम चलता है कि हम कहां पर है क्या चीज की दिक्कत है और क्या चीजें होनी है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते हमें भी यही सिखाया गया ओर हमारे विधायकों को या हमारे सांसदों को भी कहा गया होगा कि प्रवास पर जाएं और जनता की समस्या सुने । हम अगर अपने मोर्चों की बात करें तो महिला मोर्चा उत्तराखंड इसपर काम कर रही है और पूरी महिला मोर्चा की टीम ने टारगेट रखा कि हमने सत्तर के सत्तर विधानसभाओं में प्रवास करना है। प्रवास करने का मतलब है कि हम कार्यकर्ताओं के साथ बैठे प्रबुद्ध लोगों साथ बैठे ओर ऐसी हमारी आंगनबाड़ी की बहनें हैं जिन से बात करके उनकी समस्याएं सुने।